Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

डॉक्टर्स की पदस्थापना में देरी पर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्रवाई की मांग

 

रायपुर : राज्य में एमबीबीएस और पीजी डॉक्टरों की अनुबंध पदस्थापन में हो रही देरी को लेकर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। यह प्रतिनिधिमंडल पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह के नेतृत्व में मिला।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के करीब 700 एमबीबीएस पासआउट और 200 पीजी विशेषज्ञ डॉक्टर पिछले 3-4 महीनों से बॉन्ड सेवा के तहत अनुबंध पदस्थापन का इंतजार कर रहे हैं। इससे न केवल युवा डॉक्टरों के करियर पर असर पड़ रहा है, बल्कि राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण आम जनता को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

 

एसोसिएशन ने प्रमुख रूप से तीन मांगें रखीं:

  • एमबीबीएस एवं पीजी डॉक्टर्स की शीघ्र अनुबंध पदस्थापना की जाए
  • स्थान आवंटन के लिए पारदर्शी काउंसलिंग प्रक्रिया लागू की जाए
  • राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए तत्काल निर्णय लिया जाए

डॉ. रेशम सिंह ने उम्मीद जताई कि चिकित्सा शिक्षा विभाग इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकें।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close