ध्यानाकर्षण में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर सदन में गरमाई बहस, उप मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
रायपुर। CG Budget Session 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में ध्यानाकर्षण में विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाते हुए उप मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, पिछले छह माह में कितने लोगों पर कार्रवाई की गई? गांजा तस्करों के आंकड़े बढ़ रहे हैं। बलरामपुर, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर के सुकमा जैसे जिले नशा तस्करी के हॉटस्पॉट बन गए हैं। स्कूलों के आसपास नशे की बिक्री को कैसे रोका जाएगा?
वहीं जवाब में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, जिन जिलों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, वहां पर्याप्त बल तैनात है और सभी जिलों में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि, आने वाले छह महीनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल परिसरों के आसपास नशे की बिक्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि, यदि ऐसी शिकायतें हैं तो वे स्वयं इसकी जांच कराएंगे और कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि N-कोर्ड (नारकोटिक्स समन्वय तंत्र) के माध्यम से भी निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि, मेडिकल दुकानों में नशीली सामग्री बिक रही है। इस पर क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि,बिलासपुर के कोनी मे लगातार नशे बिक करा है इस पर क्या कारवाई हुआ है।इस पर विजय शर्मा ने कहा कि मेडिकल से संबंधित मामलों में पुलिस सीधे कार्रवाई नहीं कर सकती, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि रायपुर में इस तरह की मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।
CG Budget Session 2026-27: कोनी क्षेत्र के संबंध में उन्होंने कहा कि, फिलहाल उन्हें विशेष जानकारी नहीं है, लेकिन आवश्यक जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। सदन में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गंभीर चर्चा हुई और प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।




